अहमदाबाद। आज गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ करने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था, लेकिन टेक ऑफ के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांगेस पार्टी के दिग्गज नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा समेत तमाम बड़े नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख प्रकट किया एवं प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X में लिखा- अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पोस्ट

कांग्रेस नेताओं के X पोस्ट




छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा के पोस्ट





