अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर लगभग 1:40 बजे भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में 265 लोगों की मौत हो चुकी है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर पुष्टि की है कि विमान में मौजूद 242 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में से केवल एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया है।
डॉक्टर से 11.25 लाख की ऑनलाइन ठगी, बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। सभी शवों की डीएनए जांच की जा रही है, क्योंकि कई शवों की हालत इतनी खराब है कि उनकी शिनाख्त करना मुश्किल हो गया है।
7 जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना, अलर्ट जारी
हादसे के कारणों की जांच के लिए दो स्तरों पर जांच प्रक्रिया शुरू की गई है। इसमें एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय समिति शामिल है। विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है, जिससे दुर्घटना की असली वजहों का खुलासा होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 8:30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनका यह दौरा लगभग 2 घंटे का रहेगा। पीएम मोदी सबसे पहले दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे, जहां वे राहत और बचाव कार्य की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात करेंगे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।
अपने दौरे के अंत में पीएम मोदी एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें राहत कार्य, जांच की प्रगति और पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यह हादसा भारत के विमानन इतिहास की सबसे भयावह त्रासदियों में से एक बन गया है। देशभर में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों को मदद पहुंचाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है।




