नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से भारत की राजधानी दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-379 को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे अफरा-तफरी मच गई। विमान में सवार 156 यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। फुकेट एयरपोर्ट प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और इमरजेंसी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया गया।
बालिका वधू’ की आनंदी जल्द बनेंगी दुल्हन, अविका गौर ने मिलिंद संग की शादी
फ्लाइट ट्रैकर Flightradar24 के अनुसार, फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह 9:30 बजे (स्थानीय समय) फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। लेकिन टेकऑफ के करीब 20 मिनट बाद, विमान ने अंडमान सागर के ऊपर कई बार चक्कर लगाए और सुबह 11:38 बजे वापस फुकेट एयरपोर्ट पर सफल इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
बम की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने विमान की गहन तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। फुकेट एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसे फर्जी धमकी करार दिया है, लेकिन मामले की जांच अभी भी जारी है।
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, रायपुर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा मरीज
यह घटना एअर इंडिया के लिए लगातार दूसरे दिन संकट लेकर आई है। इससे एक दिन पहले ही, गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे का शिकार हो गई थी। उस विमान में 242 यात्री सवार थे, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई और सिर्फ एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच पाया। वह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा, जिससे कई मेडिकल और नर्सिंग छात्र भी हादसे की चपेट में आ गए।
लगातार दो दिनों में हुई इन घटनाओं ने एअर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर फुकेट वाली घटना में यात्रियों की जान बच गई, वहीं अहमदाबाद हादसे ने देश को गहरे सदमे में डाल दिया है।
फिलहाल थाई और भारतीय जांच एजेंसियां फुकेट धमकी मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। एअर इंडिया की ओर से अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।




