‘बालिका वधू’ की आनंदी जल्द बनेंगी दुल्हन, अविका गौर ने मिलिंद संग की शादी
टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका गौर ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कन्फर्म किया है कि वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से जल्द शादी करने जा रही हैं।
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अविका ने अपनी इंगेजमेंट और आने वाली शादी को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया, “हम आधिकारिक तौर पर इंगेज्ड हैं। मुझे मेरे ससुराल वालों से ‘होने वाली बहू’ का टैग मिल गया है और यह मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।”
27 वर्षीय अविका ने बताया कि वह और मिलिंद पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में हैं। अब दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया नाम देने का फैसला किया है। अविका ने कहा, “मैं रोमांचित हूं। मैं चाहती हूं कि लोग हमारी जर्नी को जानें और हमारी खुशियों का हिस्सा बनें।”
अपनी शादी के प्लान को लेकर उन्होंने कहा कि “हम इसी साल शादी करने जा रहे हैं। मिलिंद मेरा ड्रीम मैन है और उम्मीद करती हूं कि मैं भी उसकी ड्रीम गर्ल बन पाऊं।” हंसते हुए उन्होंने जोड़ा, “अगर नहीं भी बनी तो भी बेचारे के पास मुझे ड्रीम गर्ल मानने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है।”
पठानकोट में भारतीय वायुसेना के M17 अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, कोई हताहत नहीं
अविका ने अपने स्वभाव को लेकर कहा कि वो एक हार्ड कोर फिल्मी टाइप रोमांटिक हैं, जबकि मिलिंद थोड़े अलग हैं, लेकिन फिर भी वो उन्हें खुश करने के लिए छोटी-छोटी चीजें एक्स्ट्रा रोमांटिक बनाने की कोशिश करते हैं।
अहमदाबाद विमान हादसा: ब्लैकबॉक्स से मिला डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, अब तक 265 शव बरामद, पहचान के लिए DNA जांच जारी
बता दें कि अविका गौर कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं और मिलिंद चंदवानी एक सोशल वर्कर हैं, जो एक NGO चलाते हैं। मिलिंद MTV के रोडीज 17 में बतौर कंटेस्टेंट भी हिस्सा ले चुके हैं।
फैंस इस रियल लाइफ लव स्टोरी के फेयरीटेल एंडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।




