अहमदाबाद। 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मृत्यु की पुष्टि DNA टेस्ट से हो गई। उनके परिवार के अनुसार, अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर 3 बजे राजकोट में होगा। इस हादसे में मृतकों की संख्या 275 हो गई है। रविवार सुबह तक 248 शवों के DNA सैंपल लिए गए, जिनमें से 31 की शिनाख्त हो चुकी है। 20 शव परिजनों को सौंपे गए, और उनके डेथ सर्टिफिकेट जारी किए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिवसीय विदेशी दौरे पर रवाना, तीन देशों की करेंगे यात्रा
शवों को गृहनगर पहुंचाने के लिए 230 टीमें और 192 एम्बुलेंस तैनात हैं। हादसे में मारे गए 11 विदेशी नागरिकों के परिजन आज अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। शवों के लिए 170 ताबूतों का ऑर्डर दिया गया, जिनमें से 100 वडोदरा से लाए गए हैं, शेष तैयार किए जा रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राहत कार्यों की निगरानी की। NDRF, DGCA, और AAIB जांच में जुटे हैं। एयर इंडिया ने परिवारों के लिए हेल्पलाइन (1800 5691 444) सक्रिय रखी है। हादसे की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है।




