अहमदाबाद। गुरुवार को अहमदाबाद में हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे के बाद नरोड़ा निवासी और म्यूजिक एल्बम डायरेक्टर महेश कलावड़िया (उर्फ महेश जिरावाला) लापता हैं। उनके परिवार ने आशंका जताई है कि वे इस हादसे के दौरान जमीन पर मारे गए लोगों (ग्राउंड विक्टिम्स) में शामिल हो सकते हैं। परिजनों ने उनकी पहचान के लिए डीएनए सैंपल भी जमा करा दिए हैं।
रायपुर में बारिश ने दी गर्मी से राहत, तापमान में गिरावट
जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर 1:39 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघाणीनगर इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज कैंपस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि जमीन पर मौजूद 29 लोग भी मारे गए।
पीएम मोदी ने इंद्रायणी पुल हादसे पर CM फडणवीस से की बात, दो लोगों की मौत; 30 से अधिक घायल, कई लापता
महेश की पत्नी हेतल ने बताया कि गुरुवार को वे लॉ गार्डन इलाके में एक व्यक्ति से मिलने गए थे। दोपहर 1:14 बजे उन्होंने कॉल कर बताया कि मीटिंग खत्म हो चुकी है और वे घर लौट रहे हैं। लेकिन उसके बाद से वे घर नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन बंद आने लगा। जब पुलिस को इसकी सूचना दी गई, तो जांच में उनकी आखिरी लोकेशन दुर्घटनास्थल से महज 700 मीटर दूर पाई गई।
परिवार अब बेहद परेशान है और लगातार अस्पतालों व राहत केंद्रों के चक्कर लगा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने भी महेश की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। क्रैश साइट के आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
परिवार ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को महेश के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत साझा करें। प्रशासन द्वारा अब डीएनए जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि हो सके।




