Train Tatkal Ticket Booking New Rule: भारत में लाखों लोग रोज ट्रेन में सफर करते हैं। रेलवे समय-समय पर यात्रा से जुड़े नियमों में बदलाव करता रहता है। इसका उद्देश्य यात्रियों के सफर को आसान बनाना है। रेलवे ने ट्रेन में तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिन्हें अगले महीने की पहली तारीख (1 जुलाई 2025) से लागू किया जाएगा। नए नियमों के तहत कई बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा असर यात्रियों पर पड़ेगा।
Read Also- PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बोले- “ये 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है”
क्या-क्या हुए बदलाव?
भारतीय रेलवे ने जो बदलाव किए हैं, उनमें सबसे पहला बदलाव IRCTC पर बुकिंग के लिए आधार OTP जरूरी होगा। इसका मतलब है कि 1 जुलाई से वही लोग तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे, जो IRCTC की साइट या ऐप पर आधार आधारित OTP ऑथेंटिफिकेशन पूरा करेंगे। इससे फर्जी बुकिंग पर भी लगाम कसी जा सकेगी।
CRS काउंटर में बदलाव
Train Tatkal Ticket Booking New Rule: नियमों में दूसरा बड़ा बदलाव CRS काउंटर और एजेंट बुकिंग को लेकर किया गया है। इसमें CRS काउंटर या अधिकृत एजेंट के जरिए टिकट तभी बुक किया जा सकता है, जब यूजर के मोबाइल फोन पर भेजे गए OTP का सत्यापन पूरा हो जाएगा।
Read Also- भारत में 2027 में होगी अगली जनगणना, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
एजेंट बुकिंग पर पाबंदी
Train Tatkal Ticket Booking New Rule: तीसरा और सबसे बड़ा बदलाव एजेंट बुकिंग को लेकर किया गया है। रेलवे के टिकट अधिकृत एजेंट पर अब तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने से पहले 30 मिनट तक कोई भी टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। वहीं, AC क्लास के एजेंट 10:30 बजे के बाद ही बुकिंग कर सकेंगे, जबकि आम यूजर्स के लिए बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू कर दी जाएगी।
इसके अलावा, नॉन AC क्लास के एजेंट 11:30 बजे के बाद ही बुकिंग कर सकेंगे और आम यूजर्स के लिए बुकिंग 11 बजे खोली जाएगी। इन बदलावों से आम जनता को सीधा फायदा मिलेगा।




