Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द

    September 7, 2026

    धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला; जांच में जुटी पुलिस

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
    • टेकऑफ से पहले विमान में आई तकनीकी खराबी, जबलपुर से इंदौर की इंडिगो फ्लाइट रद्द
    • धमतरी में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला; जांच में जुटी पुलिस
    • छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट
    • दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता
    • ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खुलासा, छत्तीसगढ़-ओडिशा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
    • तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और कृषि परंपरा के प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • भाजपा रायपुर जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रणनीति, 13 कार्यक्रम होंगे आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, September 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गजब का शाला उत्सव: नशे में धुत मिला हेडमास्टर, शिक्षक नदारद, स्कूल में ताला देख भड़के BEO

    गजब का शाला उत्सव: नशे में धुत मिला हेडमास्टर, शिक्षक नदारद, स्कूल में ताला देख भड़के BEO

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 17, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    गजब का शाला उत्सव... नशे में धुत मिला हेडमास्टर
    गजब का शाला उत्सव... नशे में धुत मिला हेडमास्टर

    सरगुजा।  शैक्षणिक सत्र के पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। उदयपुर विकासखंड के देवटिकरा प्राथमिक स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर रजक राम शराब के नशे में इस कदर धुत था कि वह स्कूल के बाहर ही बरामदे में बेसुध पड़ा मिला। इस शर्मनाक घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

    ग्रामीणों ने किया विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
    सोमवार को जब अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा है और हेडमास्टर नशे की हालत में ज़मीन पर पड़ा है। स्थिति देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

    Read Also-  लाल पानी से बिगड़ रहे हालात: ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, मुआवज़े और स्थायी समाधान की उठाई मांग

    बीईओ पहुंचे तो ताला लगा मिला स्कूल
    सूचना मिलते ही उदयपुर के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) रविकांत यादव दोपहर लगभग 12:30 बजे देवटिकरा स्कूल पहुंचे। तब तक हेडमास्टर वहां से जा चुका था, लेकिन स्कूल के गेट पर ताला बंद मिला। बीईओ ने ग्रामीणों के बयान लिए और उनके आधार पर हेडमास्टर रजक राम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन की अनुशंसा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सरगुजा को भेजी है।

    दूसरा शिक्षक भी गायब, नोटिस जारी
    बीईओ ने जानकारी दी कि स्कूल में हेडमास्टर के साथ-साथ एक और शिक्षक चोलाराम पदस्थ हैं, जो कि सोमवार को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

    Read Also-  रिश्वतखोर बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार! GPF के बदले मांगे थे 50 हजार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबोचा 

    युक्तियुक्तकरण के बाद दो शिक्षकों पर टिका है स्कूल
    ज्ञात हो कि युक्तियुक्तकरण नीति के तहत प्राथमिक शालाओं में केवल दो शिक्षक एक हेडमास्टर और एक सहायक शिक्षक की नियुक्ति की गई है। ऐसे में दोनों शिक्षकों की गैरमौजूदगी से पूरे विद्यालय का संचालन प्रभावित हुआ और सत्र के पहले ही दिन बच्चों को निराश होकर लौटना पड़ा।

    शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    इस घटना ने न केवल ग्रामीणों को आक्रोशित किया है, बल्कि शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि बच्चों की शिक्षा और भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg breaking news cg crime news cg latest news today cg news chhattisgarh crime news chhattisgarh news crime news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    धमधा में मवेशियों की अवैध तस्करी का खुलासा, 15 पशु बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    कांकेर में बड़ा निवेश घोटाला: 500 लोगों से 70 करोड़ की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल

    रायगढ़ में वन विभाग-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खैर-तेंदू तस्करी सिंडिकेट के 3 सदस्य गिरफ्तार

    धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए की महफिल पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.