Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, June 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » लाल पानी से बिगड़ रहे हालात: ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, मुआवज़े और स्थायी समाधान की उठाई मांग

    लाल पानी से बिगड़ रहे हालात: ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, मुआवज़े और स्थायी समाधान की उठाई मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 17, 2025Updated:June 17, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    लाल पानी से बिगड़ रहे हालात: ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
    लाल पानी से बिगड़ रहे हालात: ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

    आशीष पदमवार

    बीजापुर। जिले के ग्राम पुसनार, हिरोली और डुमीरपालनार के पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सोमवार को बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी से मुलाकात कर एनएमडीसी की बैलाडीला स्थित आयरन खदान से निकलने वाले लाल पानी (लाल मिट्टी युक्त प्रदूषित पानी) से हो रहे व्यापक नुकसान की शिकायत की। ग्रामीणों ने विधायक को एक ज्ञापन सौंपते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार

    ग्रामीणों का कहना है कि खदान से बहने वाला लाल पानी गांवों से गुजरने वाली बेरूकी नदी में मिल रहा है, जिससे नदी का पानी पूरी तरह प्रदूषित हो गया है। इस जहरीले पानी के उपयोग से मवेशियों की अचानक मृत्यु हो रही है, खेतों की फसलें नष्ट हो रही हैं और ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

    • प्रदूषित पानी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाए।
    • लाल पानी से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए।
    • प्रभावित गांवों के बेरोजगार युवाओं को एनएमडीसी में रोजगार प्रदान किया जाए।
    • लाल पानी प्रभावित क्षेत्र में एक सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की स्थापना की जाए।
    • मवेशियों की मृत्यु होने पर उचित मुआवजा दिया जाए।
    • डुमीरपालनार में कदंमपाल डेम की तर्ज पर एक डेम का निर्माण किया जाए।
    Read Also-  दर्दनाक सड़क हादसा: हाइवा की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने किया बवाल

    विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह जायज़ हैं और सरकार को इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे स्वयं 20 जून को लाल पानी से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और मौके पर स्थिति का जायजा लेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg hindi news cg latest hindi news cg latest news cg news cg news today cg taja news chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.