तेहरान/तेल अवीव: इजराइल और ईरान के बीच पांचवें दिन भी तीव्र संघर्ष जारी है। मंगलवार को ईरान ने तेल अवीव में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के हेडक्वार्टर और सैन्य खुफिया एजेंसी AMAN की इमारत पर हवाई हमले किए। जवाबी कार्रवाई में इजराइली हवाई हमले में ईरान के नवनिर्वाचित वॉर चीफ मेजर जनरल अली शादमानी मारे गए। शादमानी ने चार दिन पहले ही खतम-अल-अनबिया सैन्य आपात कमान का नेतृत्व संभाला था, जो मेजर जनरल गुलाम अली राशिद की 13 जून को इजराइली हमले में मौत के बाद खाली हुआ था।
खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन सख्त
इजराइली हमलों में अब तक 224 ईरानी मारे गए हैं, जबकि 1,481 घायल हुए हैं। दूसरी ओर, ईरानी हमलों से इजराइल में 24 लोगों की मौत और 600 से अधिक घायल हुए हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने मध्य पूर्व में व्यापक युद्ध की आशंका बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने तनाव कम करने की अपील की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।




