नई दिल्ली। इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में मंगलवार को एक नया खुलासा हुआ है। मेघालय पुलिस ने इस मामले में क्राइम सीन को रिक्रिएट करते हुए बताया कि राजा पर तीन लोगों ने हमला किया था, जो उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी के कथित प्रेमी राज कुशवाह के दोस्त थे।
फ्लाइट्स में बम की धमकियों और तकनीकी खराबियों का बढ़ता सिलसिला, हवाई यात्रा पर संकट के बादल
पुलिस के अनुसार, हत्या 23 मई को मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में वेई सावडोंग झरने के पास हुई थी, जहां राजा अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर गया था। वारदात के बाद राजा का शव एक गहरी खाई में फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने 2 जून को बरामद किया।
खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन सख्त
एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सियेम के अनुसार, आरोपियों ने स्कूटी से मौके पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि हत्या के वक्त सोनम मौके पर मौजूद थी और तीनों आरोपियों – आकाश राजपूत, विशाल सिंह और आनंद कुर्मी – ने मिलकर राजा पर हमला किया।
जांच में सामने आया कि पहले वार विशाल ने किया, फिर आनंद और आखिर में आकाश ने हमला किया। पुलिस का कहना है कि एक चाकू अब भी बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्राइम सीन रिक्रिएट करने का उद्देश्य यह पता लगाना था कि हत्या कैसे और किस क्रम में हुई। पार्किंग से लेकर व्यूपॉइंट तक की पूरी गतिविधियों को दोहराया गया।
इस हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच गहराई से जारी है। पुलिस अब इस केस में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।




