नई दिल्ली। एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर यात्रियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मंगलवार को एयर इंडिया की सात प्रमुख अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अचानक रद्द कर दिया गया, जिससे एयरपोर्ट्स पर हंगामे जैसे हालात बन गए। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली AI-159, दिल्ली से पेरिस AI-143, पेरिस से दिल्ली लौटने वाली AI-142 और लंदन से अमृतसर आने वाली AI-170 जैसी उड़ानें रद्द कर दी गईं।
छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
यात्रियों का आरोप है कि उन्हें उड़ानों के रद्द होने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। कई लोग घंटों एयरपोर्ट पर परेशान खड़े रहे और एयरलाइन स्टाफ से जवाब मांगते रहे। हालांकि, अब जो असली वजह सामने आ रही है, वह 13 जून 2025 को डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) द्वारा जारी सुरक्षा आदेश है, जो एयर इंडिया के बोइंग ड्रीमलाइनर फ्लीट पर लागू किया गया है।
रद्द की गई प्रमुख उड़ानें:
- AI915 – दिल्ली से दुबई
- AI153 – दिल्ली से वियना
- AI143 – दिल्ली से पेरिस
- AI159 – अहमदाबाद से लंदन
- AI170 – लंदन से अमृतसर
- AI133 – बेंगलुरु से लंदन
- AI179 – मुंबई से सैन फ्रांसिस्को
इनमें से अधिकतर उड़ानें बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर से संचालित होती थीं, जबकि एक B777 विमान पर आधारित थी। सूत्रों के अनुसार, डीजीसीए के नए दिशानिर्देशों के चलते एयर इंडिया को ड्रीमलाइनर विमानों की तकनीकी जांच के लिए अस्थायी रूप से कुछ फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं।
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, “हमें यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद है। हम वैकल्पिक फ्लाइट, होटल ठहराव और पूरा टिकट रिफंड प्रदान कर रहे हैं।” यात्रियों से संयम रखने और यात्रा से पहले अपडेट चेक करने की अपील की गई है।




