Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शराब दुकानों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ‘शराब महोत्सव’ के जरिए सरकार पर साधा निशाना

    शराब दुकानों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध, ‘शराब महोत्सव’ के जरिए सरकार पर साधा निशाना

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 18, 2025 राजनीति No Comments2 Mins Read
    शराब दुकानों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध
    शराब दुकानों के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा विरोध

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई शराब दुकानों के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस ग्राउंड के सामने स्थित शराब दुकान के बाहर ‘शराब महोत्सव’ का पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया और सरकार की शराब नीति पर जमकर निशाना साधा।

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने बैंड-बाजे के साथ शराबियों का प्रतीकात्मक स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा विधायकों के मुखौटे पहनकर शराब खरीदने आने वाले लोगों की आरती उतारी, उन्हें माला पहनाई और मुफ्त में चखना भी बांटा।

    Read Also-  युक्तियुक्तकरण के प्रदर्शन में बवाल, पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भिड़ंत, पुलिसकर्मी व कांग्रेस कार्यकर्ता हुए घायल

    पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, “प्रदेश में बीजेपी की सरकार को डेढ़ साल हो चुके हैं और अब तक उन्होंने हर चीज का महोत्सव मनाया है कभी शाला प्रवेश महोत्सव, तो कभी चावल महोत्सव। अब सरकार ने 70 नई शराब दुकानों की अनुमति दी है, जो अपने आप में एक ‘शराब महोत्सव’ बन गया है।”

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब के दाम सस्ते किए गए हैं जिससे लोगों में शराब के प्रति उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हर शराब दुकान के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और राज्य सरकार युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली सफलता: मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, 40 लाख का इनामी गजरला और 1 करोड़ के इनामी चलपति की पत्नी अरुणा मारी गई

    महिला कांग्रेस की रायपुर शहर अध्यक्ष ममता लाल ने भी विरोध जताते हुए कहा कि हर गली और मोहल्ले में शराब की दुकानें खुल रही हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। “अगर हर गली में शराब बिकेगी, तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य कैसा होगा?” उन्होंने सवाल उठाया।

    प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी सामने आया। एक व्यक्ति जब शराब दुकान से शराब लेने पहुंचा, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसका माला पहनाकर स्वागत किया। लेकिन उसने जेब से बोतल और गिलास निकालकर सबके सामने शराब पी ली और चखना खाकर तिलक भी स्वीकार किया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg political news cg politics cg politics news chhattisgarh news political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    सूरजपुर में कांग्रेस की सियासत गर्म, 17 पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.