मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और व्यवसायी संजय कपूर का अंतिम संस्कार गुरुवार, 20 जून को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय निधन हो गया था। वे 58 वर्ष के थे और हार्ट अटैक उनकी मौत की वजह बताया गया है। परिवार द्वारा जारी एक प्रेस बयान में बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे किया जाएगा। संजय अमेरिकी नागरिक थे, जिस कारण उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में कुछ कानूनी औपचारिकताओं के चलते समय लगा। उनकी प्रार्थना सभा 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित की जाएगी।
एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15% कटौती, रखरखाव और सुरक्षा जांच बढ़ाई
प्रार्थना सभा के इनविटेशन कार्ड में संजय कपूर की तस्वीर के साथ गुरुमुखी में धार्मिक उद्धरण छपा हुआ था। कार्ड में उनके परिवार के सभी सदस्यों के नाम शामिल थे, जिनमें करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान, संजय की सौतेली बेटी सैफरा और तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का बेटा अजारियास भी थे। संजय कपूर की मौत की वजह को लेकर एक चौंकाने वाला पहलू सामने आया है।
फांसी की सजा उम्रकैद में बदली: गैंगरेप और ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
एक करीबी सूत्र के अनुसार, पोलो खेलते समय उन्होंने अचानक सांस की तकलीफ की शिकायत की और खेल बीच में छोड़ दिया। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि संजय ने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके डंक से उनके गले में सूजन आ गई और इससे उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनकी असामयिक मौत ने न सिर्फ उनके परिवार को, बल्कि फिल्म और बिजनेस इंडस्ट्री को भी गहरा झटका दिया है।




