नारायणपुर। जिले के नेलवाड़ गांव से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों ने खेल-खेल में जहरीला रतनजोत फल खा लिया। इनमें तीन सात वर्षीय बालक और एक चार वर्षीय बालिका शामिल हैं। फल के सेवन के कुछ देर बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अर्ध-बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल नारायणपुर लाया गया। अस्पताल में तैनात आपातकालीन डॉक्टर डॉ. हिमांशु सिन्हा ने नर्सिंग स्टाफ राजबती करंगा, रूबी कुलदीप, ड्रेसर दिनेश और वार्ड बॉय रूपेन्द्र-नमिश के साथ मिलकर त्वरित इलाज शुरू किया।
उद्योगपति से 4.80 करोड़ की ठगी, निवेश और प्रॉपर्टी का दिया था झांसा
लगभग दो घंटे की कड़ी मेहनत और सही समय पर इलाज मिलने से चारों बच्चों की स्थिति को स्थिर कर लिया गया और उनकी जान बचाई जा सकी। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को खेलते समय सतर्क निगरानी में रखें और उन्हें अज्ञात या जंगली फल, विशेष रूप से रतनजोत जैसे विषैले पौधों से दूर रखें।
प्रदेश में बांग्लादेशियों को कांग्रेस ने ही दिया संरक्षण : गृहमंत्री विजय शर्मा




