IND vs ENG, 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से हेडिंग्ले के लीड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय अनुसार मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। इस मैच के साथ दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 साइकिल में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
Read Also- साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी: WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर 27 साल बाद ICC टूर्नामेंट जीता
IND vs ENG, 1st Test: हेडिंग्ले में भारत का रिकॉर्ड अब तक औसत रहा है। टीम ने यहां 7 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत, 4 में हार और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। भारत ने आखिरी बार 2021 में इसी मैदान पर टेस्ट खेला था, जिसमें उसे इंग्लैंड के हाथों पारी और 76 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। टीम इंडिया की कमान इस बार 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि इंग्लैंड की अगुवाई अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कर रहे हैं।
मैच डिटेल्स
- मैच: भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट
- तारीख: 20 जून से 24 जून 2025
- स्थान: हेडिंग्ले, लीड्स
- समय: टॉस – दोपहर 3:00 बजे | मैच शुरू – 3:30 बजे
मौसम का मिजाज
लीड्स में पहले दिन हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि दूसरे दिन 66% और तीसरे दिन 61% बारिश की संभावना जताई गई है। चौथे दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन पांचवें दिन फिर बारिश होने की संभावना है।
Read Also- इस वजह से विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, टीम इंडिया के पूर्व कोच का बड़ा दावा
भारत की संभावित प्लेइंग-11
IND vs ENG, 1st Test: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप कप्तान), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिध्द कृष्णा।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पॉप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
Read Also- रायपुर में खेला जाएगा IND vs SA के बीच वनडे इंटरनेशनल मैच, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
कहां देखें मैच?
IND vs ENG, 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला भारत में Sony Sports Network के चैनलों Sony Sports 1, Sony Sports 3 (हिंदी), Sony Sports 4 (तमिल/तेलुगु) और Sony Sports 5 पर प्रसारित किया जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema और Sony Liv ऐप पर भी उपलब्ध रहेगी।




