मुंबई। रफ्तार एसयूवी की चपेट में आने से एक 42 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक महिला टेक्नोलॉजी कंपनी की सीईओ थीं.मेडिकल परीक्षण के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना वर्ली-बांद्रा सीलिंक से कुछ मीटर की दूरी पर वर्ली सीफेस पर वर्ली डेयरी के पास सुबह 6:30 बजे हुई. मृतक महिला दादर-माटुंगा इलाके की रहने वाली है.
जानकारी के मुताबिक ड्राइवर ने कार का नियंत्रण खो दिया और पीड़िता को नीचे गिराने के बाद डिवाइडर से जा टकराया. तेज रफ्तार कार की ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह हवा में उछलकर जमीन पर गिर पड़ीं. महिला को नायर अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया.स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर वर्ली पुलिस को सौंप दिया.23 वर्षीय ड्राइवर सुमेर मर्चेंट ताड़देव निवासी है




