गर्मियों के मौसम में मच्छरों की समस्या बहुत आम हो जाती है, जिससे न केवल नींद खराब होती है बल्कि मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि बाजार में कई तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी मच्छरों से छुटकारा दिलाने में कारगर हो सकते हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया एनएफएसयू और एनएफएसएल का भूमिपूजन
लैवेंडर का तेल मच्छरों को दूर रखने में बेहद असरदार माना जाता है। इसकी खुशबू मच्छरों को आकर्षित नहीं करती, बल्कि उन्हें दूर भगाती है। इसे सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है।
लहसुन भी मच्छर भगाने के लिए अच्छा विकल्प है। लहसुन की तीखी गंध मच्छरों को सहन नहीं होती। आप लहसुन को पीसकर पानी में मिलाकर नैचुरल स्प्रे तैयार कर सकते हैं और घर के कोनों में इसका छिड़काव कर सकते हैं।
तेज रफ्तार मोटरसाइकिल मवेशी से टकराई, हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत
इसके अलावा, कपूर का उपयोग भी काफी फायदेमंद होता है। कपूर को जलाकर उसका धुआं फैलाने से मच्छर तुरंत भाग जाते हैं।
नीम का तेल भी मच्छरों के खिलाफ प्रभावशाली है। इसकी कुछ बूंदें पानी में मिलाकर छिड़कने से घर में मच्छरों की संख्या में कमी आती है।
इन आसान घरेलू उपायों से गर्मियों में मच्छरों की समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।




