Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए

    September 8, 2026

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    September 8, 2026

    सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी बने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग के OSD

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
    • कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश
    • सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी बने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग के OSD
    • वन विभाग की सफलता बजट खर्च से नहीं, धरातल पर दिखने वाले परिणामों से मापी जाएगी: मंत्री केदार कश्यप
    • कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल डेका ने दिलाई शपथ
    • UCC समिति की बैठक में कुलपतियों ने रखी राय, शोध-आधारित मसौदा तैयार करने पर जोर
    • भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब
    • ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के तीन लाख करोड़ रुपये डूबे

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के तीन लाख करोड़ रुपये डूबे

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 23, 2025Updated:June 23, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    मुंबई। पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अब अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने सोमवार को भारतीय शेयर बाजार को हिला कर रख दिया। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 705.65 अंकों की गिरावट के साथ 81,702.52 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 182.85 अंक फिसलकर 24,929.55 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

    हिमांशी खुराना को मिला नया प्यार, इंस्टा पोस्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

    शेयर बाजार में आई इस गिरावट का सीधा असर निवेशकों की पूंजी पर पड़ा। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण पिछले सत्र के लगभग ₹448 लाख करोड़ से घटकर ₹445 लाख करोड़ रह गया। यानी शुरुआती 15 मिनट के भीतर ही निवेशकों के करीब ₹3 लाख करोड़ डूब गए।

    गिरावट की तीन बड़ी वजहें:

    1. अमेरिका की दखलअंदाजी से बढ़ा तनाव:
      ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष में अमेरिका के शामिल होने की खबर ने वैश्विक बाजार की धारणा को बुरी तरह प्रभावित किया है। निवेशकों को आशंका है कि यह तनाव और लंबा खिंच सकता है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा कि यदि ईरान जवाबी कार्रवाई करता है तो अमेरिका की प्रतिक्रिया व्यापक हो सकती है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।
    2. होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की चेतावनी:
      ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की संभावित योजना ने चिंता और बढ़ा दी है। यह जलमार्ग वैश्विक तेल व्यापार का अहम हिस्सा है, जहां से दुनिया की लगभग 20% तेल आपूर्ति होती है। इसके बंद होने की स्थिति में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिससे कीमतें तेजी से बढ़ेंगी।
    3. क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल:
      ब्रेंट क्रूड की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक ऊंची कीमतें भारत के लिए नकारात्मक संकेत हैं। इससे देश में महंगाई बढ़ सकती है, रुपया कमजोर हो सकता है और कंपनियों की लागत में इजाफा हो सकता है, जिससे उनके मुनाफे पर दबाव पड़ेगा।

    बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम अब निवेश के रुझानों को तय करेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश

    दुबई दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव, MP में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को दिया न्योता

    भारत को मिली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, 2027 में होगा T20I का रोमांच

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘सुबह ब्रश करेंगे तो बोली में आएगी शुद्धता’

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.