मुंबई। बॉलीवुड की फैशन आइकॉन मानी जाने वाली सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि वह पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता बरकरार है। हाल ही में सोनम का एक इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने बाल कटवाने की वजह और इस नेक पहल के बारे में बताया है।
ईरान ने कतर में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं 6 मिसाइलें, पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर
सोनम कपूर ने एक वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने अपने 12 इंच लंबे बाल कटवाकर उन्हें चैरिटी में देने का फैसला किया है। वीडियो में सोनम कहती हैं, “मैंने अपने बालों को 12 इंच तक कटवाने का फैसला लिया है। ये काफी सारे बाल हैं, जो शायद वीडियो में ठीक से नज़र न आएं, लेकिन ये एक फुट बराबर बाल थे।”
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ संवाद किया
सोनम ने बताया कि उनके बाल तेजी से बढ़ते हैं और इसका श्रेय वह अपने पिता अनिल कपूर से मिले मजबूत जीन्स को देती हैं। साथ ही उन्होंने अपने हेयरस्टाइलिस्ट का भी शुक्रिया अदा किया, जिनकी देखभाल की बदौलत उनके बाल इतने घने और लंबे रहे।
एक्ट्रेस ने बताया कि वह काफी समय से बाल कटवाकर उन्हें डोनेट करने की सोच रही थीं। अब इस बदलाव के बाद वह खुद को काफी फ्रेश महसूस कर रही हैं और गर्मियों के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
फैशन की दुनिया में सोनम कपूर का नाम स्टाइल ट्रेंड्स सेट करने वालों में शुमार होता है। उनके ड्रेसिंग सेंस और एक्सपेरिमेंटल लुक्स को खूब पसंद किया जाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही फिल्म ‘बैटल ऑफ बिट्टोरा’ में नजर आने वाली हैं, जिसे उनके पिता अनिल कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर उनकी वापसी को लेकर उनके फैंस खासा उत्साहित हैं।
सोनम की यह पहल न केवल एक ट्रेंडिंग स्टाइल स्टेटमेंट है, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा भी है।




