महासमुंद। नेशनल हाइवे 53 पर गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब होटल के पास की है, जहां तेज रफ्तार स्पोर्ट बाइक एक चलती ट्रक के पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
उसलापुर रेलवे स्टेशन पर ओवरचार्जिंग का खुलासा, वेंडिंग स्टॉल सील
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बाइक और ट्रक दोनों घोड़ारी से तुमगांव की ओर आ रहे थे। स्पोर्ट बाइक तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से ट्रक लेकर फरार हो गया।
प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, दो मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस किया रद्द
मृतकों की अभी तक आधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है, हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक आरंग क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
तुमगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की ओर ध्यान आकर्षित किया है।




