भारतीय रेलवे देश में यात्रा का सबसे भरोसेमंद और किफायती माध्यम माना जाता है। लाखों यात्री रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे न केवल सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था करता है, बल्कि विशेष परिस्थितियों में मुआवजा और रिफंड की सुविधा भी देता है। हालांकि, इसके लिए रेलवे ने कुछ स्पष्ट नियम बनाए हैं, जिनका पालन जरूरी है। एक अहम सवाल अक्सर सामने आता है कि यदि किसी यात्री की ट्रेन यात्रा के दौरान बीमारी की वजह से मौत हो जाती है, तो क्या रेलवे मुआवजा देता है? इस संदर्भ में रेलवे का नियम बिल्कुल साफ है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी, कहा- प्रधानमंत्री के विचारों ने बढ़ाया उत्साह
रेलवे के अनुसार, यदि ट्रेन हादसे, ट्रेन के पटरी से उतरने या किसी रेलवे कर्मी की लापरवाही से किसी यात्री की जान जाती है, तो रेलवे मुआवजा देने के लिए बाध्य है। लेकिन अगर यात्रा के दौरान किसी यात्री की प्राकृतिक कारणों या पहले से मौजूद बीमारी की वजह से मृत्यु होती है, तो रेलवे उसे दुर्घटना नहीं मानता और उस स्थिति में मुआवजा नहीं देता।
मन की बात का 123वां एपिसोड: पीएम मोदी ने योग दिवस को बताया गौरव का विषय, इमरजेंसी को बताया लोकतंत्र पर धब्बा, खाने में 10% तेल घटाने की अपील दोहराई
रेलवे विभाग केवल उन्हीं मामलों में मुआवजा देता है, जहां मौत का कारण सीधे तौर पर रेलवे की लापरवाही या किसी दुर्घटना से जुड़ा हो। इस नियम का उद्देश्य है मुआवजा प्रक्रिया को पारदर्शी और न्यायसंगत बनाए रखना।
इसलिए यात्रियों को ट्रेन में यात्रा से पहले अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संभावित जोखिम से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।




