नई दिल्ली: अगर आप भारतीय रेल (Indian Railway) से सफर करते हैं, तो 1 जुलाई से आपके लिए कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और टिकटिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय लगातार सुधार कर रहे हैं। इसी क्रम में अब ट्रेन छूटने के आठ घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार करने का फैसला लिया गया है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से संवरते सपने, बिजली बिल हुआ आधा, 30 हजार का अतिरिक्त अनुदान दे रही राज्य सरकार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए। अभी तक चार्ट ट्रेन छूटने से कुछ घंटे पहले बनता था, जिससे वेटिंग टिकट रखने वाले यात्रियों को अंतिम समय तक कन्फर्मेशन का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब ये जानकारी यात्रा से 8 घंटे पहले मिल सकेगी, जिससे यात्रियों को यात्रा की वैकल्पिक योजनाएं बनाने का समय मिलेगा।
शेफाली जरीवाला की मौत से टूटे पराग त्यागी, पत्नी की अस्थियां सीने से लगाकर रोते दिखे
तत्काल टिकट बुकिंग में भी बदलाव
रेलवे 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव करने जा रहा है। अब केवल आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। यह कदम दलालों की भूमिका को सीमित करने और टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
किराया भी होगा महंगा
रेलवे द्वारा यात्रियों को एक ओर राहत दी जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर 1 जुलाई से ट्रेन किराए में बढ़ोतरी भी की जा रही है।
- नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी।
- एसी क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि लागू होगी।
- हालांकि, 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर सेकंड क्लास टिकट और मासिक सीजन टिकट (MST) में कोई बदलाव नहीं होगा।
- 500 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर यात्रियों को प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा।
ये सभी बदलाव यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे हैं, हालांकि बढ़ते किराए से यात्रियों को थोड़ी आर्थिक चुनौती भी झेलनी पड़ सकती है।




