बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में जेपी दत्ता की फिल्म *रिफ्यूजी* से अभिषेक बच्चन के साथ डेब्यू किया था। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन करीना की मासूमियत और अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम, रेलवे, बैंकिंग और गैस उपभोक्ताओं पर सीधा असर
इस खास मौके पर करीना ने सोशल मीडिया पर *रिफ्यूजी* की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “25 साल और हमेशा का सफर बाकी है…”। यह लाइन उनके लंबे करियर और आगे के सफर के लिए उम्मीद की झलक देती है।
करीना के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने प्यार और शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री मालविका राज ने उन्हें ‘आइकॉनिक’ बताया। अपने 25 साल के करियर में करीना ने *जब वी मेट*, उड़ता पंजाब, ओमकारा, चमेली, गुड न्यूज, *कभी खुशी कभी ग़म* जैसी कई यादगार और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ करीना का फैशन सेंस भी हमेशा सुर्खियों में रहा है। वह हर रोल में खुद को ढालने के लिए जानी जाती हैं और उनका ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को प्रभावित करता है।
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद करीना ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है। वह हाल ही में *सिंघम अगेन* में नजर आई थीं और अब जल्द ही फिल्म *दायरा* में दिखाई देंगी।




