बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के राज्य की सीमा पार कर पश्चिम बंगाल के आसनसोल जाने और वहां कथित अनर्गल क्रियाकलापों में शामिल होने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए अधिकारियों में थाना प्रभारी ललित यादव, प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा और प्रांजूल कश्यप शामिल हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ में नई पाबंदी: सरकारी कर्मचारी अब नहीं कर पाएंगे वित्तीय बाजारों में निवेश
इस कार्रवाई का निर्देश बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर द्वारा दिया गया। बताया जा रहा है कि निरीक्षक ललित यादव ने दोनों प्रधान आरक्षकों को बिना किसी आधिकारिक अनुमति के आसनसोल भेजा, जबकि दोनों आरक्षकों ने भी अपनी यात्रा की सूचना विभाग को नहीं दी। जब वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, तो तत्काल जवाब-तलब किया गया। लेकिन जवाब संतोषजनक न होने पर विभागीय अनुशासन के उल्लंघन के आधार पर तीनों को निलंबित कर दिया गया।
Read Also- गिरावट के बाद फिर चमका सोना: 2 जुलाई 2025 को इतने रुपये महंगा हुआ गोल्ड
गंभीर अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई
एसपी कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति राज्य की सीमा पार करना, सेवा अनुशासन और विभागीय नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया है।
Read Also- बीजापुर में नक्सली बर्बरता: पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की धारदार हथियार से हत्या, गांव में फेंका शव
विभाग में हड़कंप
इस निलंबन के बाद पूरे जिले और पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। एसपी वैभव बैंकर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि कार्यस्थल और जिम्मेदारियों को लेकर पूरी सतर्कता बरतें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




