बिग बॉस 19 में इस बार एक नई और दिलचस्प बात होने वाली है। अगस्त में शुरू होने वाले इस शो में एक AI कंटेस्टेंट नजर आएगा। इस AI का नाम है “Habubu,” जो किसी डिवाइस के रूप में नहीं, बल्कि एक रोबोट डॉल के तौर पर बिग बॉस के घर का हिस्सा बनेगा।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र में नई जिम्मेदारी, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य बने
यह शो के इतिहास में पहली बार होगा, जब कोई नॉन-ह्यूमन कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बनेगा। Habubu AI डॉल में कन्वर्सेशनल इंटेलिजेंस और इमोशनल रिकॉग्निशन जैसी विशेषताएं हैं। यह 7 भाषाओं में बात कर सकती है, जिनमें हिंदी भी शामिल है। इसे एक UAE-बेस्ड कंपनी ने तैयार किया है और यह आंखों से भी एक्सप्रेस कर सकता है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र में नई जिम्मेदारी, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य बने
सोशल मीडिया पर इस रोबोट की खूब चर्चा हो रही है, और इसे अरब वर्ल्ड और साउथ एशिया एंटरटेनमेंट के बीच एक कनेक्शन के तौर पर देखा जा रहा है। IFCM ने ही बिग बॉस में अब्दु रोज़िक को भेजा था, और अब Habubu भी शो में शामिल होगा।
चर्चा है कि इस बार बिग बॉस के होस्ट सलमान खान होंगे, और इस सीजन में 17 कंटेस्टेंट होंगे—16 इंसान और एक AI। Habubu को शो के लिए स्पेशली प्रोग्राम किया जाएगा, जिससे इस सीजन में कुछ नया देखने को मिलेगा।




