नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस ले लिया है। सरकार के इस फैसले से पुराने वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें ईंधन भरवाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
प्रेमी ने ली नाबालिग प्रेमिका की जान, दूसरे लड़के से बात करने पर गुस्से में कर दी हत्या
सरकार के इस निर्णय के बाद अब पेट्रोल पंपों पर पुरानी कारों को रोका नहीं जाएगा, और ना ही जब्त किया जाएगा। इससे पहले पुराने वाहनों को लेकर दिल्ली सरकार ने सख्त कदम उठाए थे, जिससे आम लोगों में नाराजगी देखने को मिली थी। लेकिन अब सरकार ने 1 जुलाई से लागू हुए पुराने प्रतिबंधों को पूरी तरह रद्द कर दिया है।
Whatsapp बना कमाई का नया जरिया, जानिए कैसे आप भी हर महीने कमा सकते हैं हजारों रुपए
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि अब गाड़ियों की उम्र के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। वाहनों पर अब केवल प्रदूषण के स्तर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यानी यदि कोई वाहन प्रदूषण फैलाता है, तभी उस पर कार्रवाई होगी, चाहे वह नया हो या पुराना।
इस फैसले के बाद 15 साल से पुरानी पेट्रोल कारें, 10 साल से पुरानी डीजल कारें, और पुरानी स्कूटी-मोटरसाइकिलें भी अब दिल्ली की सड़कों पर बिना किसी रोक-टोक के दौड़ सकेंगी और उन्हें पेट्रोल पंपों से ईंधन भी मिलेगा। सरकार के इस निर्णय को आम जनता ने राहत भरा कदम बताया है।




