नई दिल्ली। पिकनिक समारोह के दौरान ‘वन बिग ब्यूटीफुल’ नामक विधेयक पर हस्ताक्षर किए। यह विधेयक टैक्स में राहत और सरकारी खर्चों में कटौती से जुड़ा है। ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक अब कानून बन गया है, जिसे उनकी आर्थिक नीति की एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता के पोस्टर का किया विमोचन
यह विधेयक गुरुवार को रिपब्लिकन-नियंत्रित हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 218-214 के अंतर से पारित हुआ था। इस मौके पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह कानून अमेरिकी परिवारों और व्यापारों के लिए एक नई शुरुआत साबित होगा। उन्होंने बताया कि करों को कम कर अनावश्यक खर्चों में कटौती की जाएगी, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में सांसदों, अधिकारियों और आमंत्रित मेहमानों की मौजूदगी रही। ट्रंप ने कहा, “मैंने कभी देश के लोगों को इतना खुश नहीं देखा। अलग-अलग वर्गों के लोग, चाहे वो सेना के हों, आम नागरिक या विभिन्न नौकरियों से जुड़े लोग, सभी अब खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।”
राष्ट्रपति ट्रंप ने हाउस स्पीकर माइक जॉनसन और सीनेट मेजोरिटी लीडर जॉन थ्यून का विशेष आभार प्रकट किया, जिनके सहयोग से यह विधेयक दोनों सदनों में पारित हो पाया। ट्रंप का मानना है कि यह कानून अमेरिका की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा और करदाताओं के लिए राहत का जरिया बनेगा।




