नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गए हैं। गैलियो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक तरीके से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पीएम मोदी की यह यात्रा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर हो रही है और दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में वे ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेंगे और उसके बाद राजधानी ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा करेंगे।
मुहर्रम जुलूस में दर्दनाक हादसा: झंडा बिजली के तार से टकराया, एक की मौत, दर्जनों घायल
रियो डी जेनेरियो पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंच गया हूं, जहां मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा और फिर राष्ट्रपति लूला के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया जाऊंगा। इस यात्रा के दौरान बैठकों और बातचीत के एक सार्थक दौर की उम्मीद है।”
ब्रासीलिया में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसमें भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। दोनों नेता व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी, कृषि, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंध जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार करेंगे।
रुजुता दिवेकर का फिटनेस मंत्र: सस्टेनेबल डाइट ही है असली वेलनेस का रास्ता
यह यात्रा भारत और ब्राजील के बीच गहराते संबंधों की प्रतीक मानी जा रही है। ब्रिक्स जैसे वैश्विक मंच पर भारत की सक्रिय भूमिका और ब्राजील के साथ रणनीतिक सहयोग की दिशा में यह दौरा अहम साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुलाकात से दोनों देशों के बीच नए समझौते और परियोजनाओं का रास्ता खुलेगा।




