Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 12, 2025 सरगुजा संभाग No Comments2 Mins Read
    तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, चार की मौत

    अंबिकापुर। अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर चठिरमा मोड़ के पास 11 जुलाई की देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से जा टकराई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त वाहन में दो लड़कियां और तीन लड़के सवार थे।

    घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई थी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में सवार लोग सीटों से उछल गए। कार के दोनों एयरबैग खुले, लेकिन इसके बावजूद सामने बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    Read Also-  एयर इंडिया हादसे की रिपोर्ट जारी, टेक ऑफ के 30 सेकंड बाद कैसे क्रैश हुआ विमान

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक युवक को महावीर हॉस्पिटल, तीन को मिशन हॉस्पिटल तथा एक किशोरी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

    इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल उर्सूलाइन स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा सारिका मिंज (17 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। वह भिट्ठीकला निवासी थी और परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले बिना बताए घर से निकल गई थी। वहीं, एक अन्य युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

    Read Also-  भारी बारिश के बीच नक्सल ऑपरेशन में मिली सफलता, जंगलों से बरामद हुआ नक्सलियों का विस्फोटक और राशन सामग्री

    अन्य तीन घायलों में स्कॉर्पियो का चालक भी शामिल है, जिनका इलाज जारी है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का वीडियो पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और बारिश के दौरान लापरवाही से वाहन चलाना इस हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    accident news in ambikapur ambikapur accident news ambikapur car accident ambikapur road accident news road accident in ambikapur news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    अवैध खनन पर छापा, फिर विवाद… SDM और तहसीलदार पर पिटाई और हत्या का आरोप

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में फिर बढ़ेगी ठंड, 3 दिनों में 4 डिग्री गिरेगा तापमान  

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.