Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सुकमा में 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, खूंखार DVCM लोकेश भी शामिल

    सुकमा में 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, खूंखार DVCM लोकेश भी शामिल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 12, 2025Updated:July 12, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    सुकमा में 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    आशीष पदमवार

    सुकमा। बस्तर के सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। यहां एक साथ 1 करोड़ 18 लाख रुपये के इनामी 23 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनमें से 8 नक्सली माओवादियों की सबसे खतरनाक PLGA बटालियन नंबर-1 के सदस्य हैं। सरेंडर करने वालों में कुख्यात नक्सली लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा भी शामिल है, जिसने 2012 में सुकमा के तत्कालीन कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण किया था।

    इन सरेंडर किए गए नक्सलियों में 9 महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 3 दंपतियों ने भी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी नक्सली विभिन्न मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं और सैकड़ों जवानों की हत्या में इनकी संलिप्तता रही है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की रणनीतिक बैठक

    11 नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम
    सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 1 DVCM, 6 PPCM, 4 ACM और 12 अन्य पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनमें 11 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये, 4 पर 5-5 लाख, 1 पर 3 लाख और 7 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

    DVCM लोकेश पर 8 लाख का इनाम, 46 जवानों की हत्या में रहा शामिल
    सबसे चर्चित नाम है DVCM लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा का, जिस पर 8 लाख का इनाम था। वह दक्षिण सब जोनल ब्यूरो टीम का कमांडर था। वह 2012 में कलेक्टर अपहरण, 2017 के बुर्कापाल हमले और 2021 के टेकलगुड़ा मुठभेड़ जैसे कई बड़े हमलों में शामिल रहा है। इन घटनाओं में कुल 46 से अधिक जवान शहीद हुए थे।

    Read Also-  स्कूल में खूनी हिंसा: नाबालिग छात्र ने सहपाठी को ब्लेड से किया लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती

    लोकेश की संलिप्तता वाले प्रमुख घटनाएं:

    • 2007: दरभागुड़ा-आसीरगुड़ा के बीच पुलिस वाहन पर IED विस्फोट
    • 2009: मेहता बंडा मार्ग पर पुलिस पर एंबुश
    • 2012: कलेक्टर अपहरण (एलेक्स पॉल मेनन)
    • 2017: बुर्कापाल मुठभेड़, 25 जवान शहीद
    • 2021: टेकलगुड़ा हमला, 21 जवान शहीद
    • 2024: धरमावरम कैंप पर हमला

    बड़े नक्सली कैडरों से रहा संपर्क
    पुलिस के अनुसार, सरेंडर करने वालों में रमेश उर्फ कमलू शामिल है, जो एक करोड़ के इनामी माड़वी हिडमा का सुरक्षा गार्ड रह चुका है। वहीं माड़वी जोगा BNPC राजे उर्फ राजक्का और नुप्पो लच्छू SZCM सन्नू दादा का सुरक्षा गार्ड भी शामिल है। इससे पुलिस को उम्मीद है कि इन नक्सलियों से संगठन की आंतरिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

    Read Also-  बलरामपुर धर्मांतरण मामला : छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान

    पुलिस की प्रतिक्रिया
    पुलिस अधिकारियों ने इसे नक्सल विरोधी अभियान के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। सुरक्षा बलों का मानना है कि इन सरेंडर से न केवल नक्सली संगठन की अंदरूनी जानकारियाँ सामने आएंगी, बल्कि इससे अन्य सक्रिय नक्सलियों का मनोबल भी टूटेगा और सरेंडर की प्रवृत्ति को बल मिलेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    naxalite surrender in sukma naxalites surrender in sukma naxalites surrenders in sukma naxals surrender in sukma sukma naxal surrender
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.