नई दिल्ली। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Amazon पर इन दिनों बड़ी सेल चल रही है, जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, टीवी, होम अप्लायंसेज के साथ-साथ छोटे लेकिन जरूरी गैजेट्स पर भी भारी छूट मिल रही है। खास बात यह है कि अगर आपका बजट सिर्फ 1000 रुपये है, तब भी आप कई काम के गैजेट्स सस्ते में खरीद सकते हैं।
लॉर्ड्स टेस्ट में ऋषभ पंत का धमाका, इंग्लैंड के खिलाफ छक्कों में सर विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा
इस सेल में आपको 1000 रुपये की कीमत में कई बेहतरीन ब्लूटूथ स्पीकर्स मिल रहे हैं। Inbase, Mivi, Portronics और Boat जैसे ब्रांड्स के कॉम्पैक्ट और पावरफुल स्पीकर्स इस बजट में उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
IIM कलकत्ता में छात्रा से दुष्कर्म: काउंसलिंग के बहाने हॉस्टल बुलाया, नशीला पेय पिलाकर किया रेप
इसी तरह ईयरबड्स खरीदने वालों के लिए भी यह समय अच्छा है। Boat, Boult, U&i, URBAN जैसे ब्रांड्स के ट्रेंडी और बजट ईयरबड्स फ्लैश डील्स में मिल रहे हैं। साउंड क्वालिटी और डिज़ाइन के साथ इनकी कीमत भी आकर्षक है।
चार्जिंग की चिंता करने वालों के लिए इस सेल में 10000mAh के पावरबैंक भी मौजूद हैं। pTron, Zebronics, Urban जैसे नामी ब्रांड्स के पावरबैंक इस रेंज में उपलब्ध हैं जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम हैं।
इसके अलावा, इस कीमत में आप Protronics और अन्य ब्रांड्स के कीबोर्ड व माउस कॉम्बो भी खरीद सकते हैं। ये उन लोगों के लिए उपयोगी हैं जो वर्क फ्रॉम होम या पढ़ाई के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप इस्तेमाल करते हैं।
ब्लूटूथ साउंडबार की तलाश करने वाले ग्राहकों को भी इस सेल में कई विकल्प मिलेंगे, हालांकि कुछ मिनी साउंडबार ही इस बजट में मिल पाएंगे।
इसके अलावा, पोर्टेबल फैन, मल्टीपोर्ट चार्जर, वायर्ड ईयरफोन, मोबाइल चार्जर जैसे अन्य गैजेट्स भी 1000 रुपये के भीतर मिल रहे हैं।
Flipkart और Amazon की यह सेल उन ग्राहकों के लिए खास मौका है जो सीमित बजट में टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजें खरीदना चाहते हैं। ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं, इसलिए जल्द ही इनका लाभ उठाएं।




