Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, June 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मानसून सत्र से पहले सियासी संग्राम की तैयारी, कांग्रेस-भाजपा की आज अहम रणनीतिक बैठक

    मानसून सत्र से पहले सियासी संग्राम की तैयारी, कांग्रेस-भाजपा की आज अहम रणनीतिक बैठक

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 13, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    मानसून सत्र से पहले सियासी संग्राम की तैयारी, कांग्रेस-भाजपा की आज अहम रणनीतिक बैठक

    रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक चलेगा। महज पांच दिनों के इस सत्र को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सत्ता और विपक्ष दोनों ही खेमे सत्र को लेकर अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। सदन के भीतर तीखी बहस और सवाल-जवाब की संभावनाएं प्रबल हैं, क्योंकि सरकार को बने डेढ़ साल बीत चुके हैं और कई मुद्दों पर विपक्ष हमलावर रुख अपना सकता है।

    कांग्रेस की आज अहम बैठक
    रायपुर स्थित राजीव भवन में आज शाम 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। इस मौके पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने की व्यापक रणनीति पर चर्चा होगी।

    Read Also-  रीवा एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल पहली बारिश में ढही, 500 करोड़ की लागत पर उठे सवाल

    मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस बिजली दरों में बढ़ोतरी, डीएपी खाद की किल्लत, शराब घोटाला, कानून व्यवस्था, अवैध रेत और शराब कारोबार, राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी जैसे कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोलने की तैयारी में है। संगठन की ओर से विधायकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सदन में पूरी सक्रियता के साथ सरकार की विफलताओं को उजागर करें।

    विपक्ष लाएगा स्थगन प्रस्ताव, सदन में उठेंगे तीखे सवाल
    कांग्रेस विपक्ष के तौर पर इस बार स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें होंगी और अब तक विधायकों की ओर से 996 सवाल लगाए जा चुके हैं। ऐसे में कृषि, शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, पेड़ों की अवैध कटाई, और भारत माला परियोजना में कथित भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होना तय माना जा रहा है।

    इसके अलावा आबकारी विभाग से जुड़े घोटालों और अधिकारियों के निलंबन जैसे मामलों पर भी विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगा।

    Read Also-  आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, सतनामी समाज में आक्रोश की लहर

    भाजपा भी सतर्क, सीएम निवास में आज रात बैठक
    वहीं सत्ता पक्ष भाजपा भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। कांग्रेस के संभावित हमलों से निपटने और प्रभावी जवाब देने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक आज शाम 7 बजे मुख्यमंत्री के नवा रायपुर स्थित निवास में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री सहित सभी भाजपा विधायक शामिल होंगे। इस दौरान सदन में सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को मजबूती से रखने की रणनीति तय की जाएगी।

    सत्ता पक्ष में भी दिख सकता है असंतोष
    दिलचस्प बात यह है कि इस बार सदन में सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के कुछ विधायक भी तीखे तेवर अपना सकते हैं। सरकार को बने करीब 18 महीने हो चुके हैं और कई क्षेत्रों में अपेक्षित प्रगति नहीं दिख रही है। ऐसे में खाद-बीज की कमी, युक्तियुक्तकरण के नाम पर कर्मचारियों की परेशानी, बिजली दरों में इजाफा जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष के भीतर से भी असंतोष की आवाजें उठ सकती हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh political latest news chhattisgarh political news chhattisgarh political updates chhattisgarh politics news political scam chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.