Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » धरती पर सफल वापसी के बाद शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, पीएम मोदी बोले – एक अरब से ज्यादा सपनों को मिली प्रेरणा

    धरती पर सफल वापसी के बाद शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, पीएम मोदी बोले – एक अरब से ज्यादा सपनों को मिली प्रेरणा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    धरती पर सफल वापसी के बाद शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास

    नई दिल्ली।  भारत के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफल वापसी कर देश को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। Axiom-4 मिशन के तहत 18 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद वह सोमवार, 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे ISS से रवाना हुए और मंगलवार को सुरक्षित धरती पर लौटे। इस मिशन को स्पेसएक्स के ड्रैगन ‘ग्रेस’ स्पेसक्राफ्ट ने अंजाम दिया।

    शुक्ला भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा किया। उनके साथ इस मिशन में अमेरिका की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री कमांडर पेगी व्हिटसन, हंगरी के तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोस उज़नांस्की-विस्नेव्स्की भी शामिल थे।

    Read Also-  अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न, प्रशांत महासागर में हुई लैंडिंग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर शुभांशु शुक्ला को बधाई देते हुए कहा, मैं देश के साथ जुड़कर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के बाद धरती पर लौटे हैं। उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से एक अरब से ज्यादा सपनों को प्रेरणा दी है। यह मिशन भारत के गगनयान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

    I join the nation in welcoming Group Captain Shubhanshu Shukla as he returns to Earth from his historic mission to Space. As India’s first astronaut to have visited International Space Station, he has inspired a billion dreams through his dedication, courage and pioneering…

    — Narendra Modi (@narendramodi) July 15, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी X (पूर्व ट्विटर) पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की Axiom-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने सिर्फ अंतरिक्ष को नहीं छुआ, बल्कि भारत की महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाई दी है। उनका यह सफर भारत की अंतरिक्ष यात्रा की एक बड़ी उपलब्धि है।

    Group Captain Shubhanshu Shukla’s successful return from the historic Axiom-4 mission is a proud moment for every Indian. He has not just touched space, he has lifted India’s aspirations to new heights.

    His journey to the International Space Station and back is not just a…

    — Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 15, 2025

    Axiom-4 मिशन की यह यात्रा भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को नया आयाम देने वाली साबित हो रही है। यह मिशन न केवल भारत की तकनीकी क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करता है, बल्कि भविष्य के गगनयान और अन्य अंतरिक्ष अभियानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    pm modi on shubhanshu return pm modi shubhanshu shukla pm modi shubhanshu shukla iss shubhanshu shukla return from iss shubhanshu shukla returns from iss
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.