मुंबई। टीवी की दुनिया में “स्लो मोशन किंग” के नाम से मशहूर राघव जुयाल अब बड़े पर्दे पर एक और दमदार किरदार निभाने जा रहे हैं। वह शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ में अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे की भूमिका में नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव ने फिल्म में अपने हिस्से की अधिकतर शूटिंग पूरी कर ली है। कुछ सीन की शूटिंग अक्टूबर में होगी जबकि कुछ हिस्से अगले साल फिल्माए जाएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले शाहरुख के साथ ‘पठान’ जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।
प्रेमिका के साथ देख भड़का प्रेमी, युवक पर किया ब्लेड से हमला, हालत गंभीर
इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी पहली बार बड़े पर्दे पर अभिनय करती नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण एक बार फिर शाहरुख के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।
‘किंग’ में राघव जुयाल, शाहरुख खान, जैकी श्रॉफ, दीपिका पादुकोण के साथ-साथ रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अनिल कपूर और अभय वर्मा जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे, जिससे यह फिल्म मल्टीस्टारर ब्लॉकबस्टर बनने की ओर अग्रसर दिख रही है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो राघव को आखिरी बार 2024 में आई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘युधरा’ में देखा गया था, जिसका निर्देशन रवि उदयवार ने किया था। अब ‘किंग’ में उनका किरदार दर्शकों के लिए कितना प्रभावशाली होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।




