Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 13
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नीतीश रेड्डी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से बाहर, अर्शदीप भी चोटिल, अंशुल कंबोज टीम में शामिल

    नीतीश रेड्डी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से बाहर, अर्शदीप भी चोटिल, अंशुल कंबोज टीम में शामिल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 21, 2025 खेल No Comments2 Mins Read
    नीतीश रेड्डी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से बाहर, अर्शदीप भी चोटिल, अंशुल कंबोज टीम में शामिल

    स्पोर्ट्स डेस्क।  भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर एक और झटका लगा है। युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के चलते एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी (टेस्ट सीरीज) से बाहर हो गए हैं। रविवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्हें यह चोट लगी। BCCI ने सोमवार को जारी प्रेस रिलीज में जानकारी दी कि नीतीश अब इस टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। उनके साथ-साथ लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह भी चोट के चलते चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अर्शदीप को बेकेनहम में नेट प्रैक्टिस के दौरान गेंद रोकते समय बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।

    अंशुल कंबोज को मिला मौका
    नीतीश और अर्शदीप के बाहर होने के बाद हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है। 24 वर्षीय अंशुल मैनचेस्टर में टीम से जुड़ चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुए दो मैचों में पांच विकेट झटके थे।अंशुल ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। वे रणजी इतिहास में ऐसा करने वाले केवल तीसरे गेंदबाज बने थे।

    Read Also-  भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ढाका में होने वाली ACC बैठक से बनाई दूरी, एशिया कप पर मंडराया संकट

    आकाश दीप पहले ही बाहर, शार्दूल को मिल सकता है मौका
    इससे पहले खबर आई थी कि तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोटिल हैं और चौथे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में संभावना है कि टीम मैनेजमेंट शार्दूल ठाकुर को मौका दे, जिन्होंने पहले टेस्ट में नीतीश की जगह ली थी।

    केएल राहुल फिट, मैनचेस्टर में भिड़ंत 23 जुलाई से
    रविवार को भारतीय टीम ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों से मिलने गई थी, जिसमें नीतीश और केएल राहुल शामिल नहीं हुए। हालांकि BCCI ने पुष्टि की है कि राहुल पूरी तरह फिट हैं और उनकी फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से 27 जुलाई तक मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल भारत सीरीज में 1-2 से पीछे है और सीरीज में बने रहने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ind vs eng 4th test ind vs eng 4th test match ind vs eng test match ind vs eng test match 2025 india vs england 4th test match
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    T20 World Cup 2026: ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से किया बाहर, इस टीम को किया गया शामिल

    Ind vs Nz T20 in Raipur: दोनों टीमों के खिलाड़ी रायपुर पहुंचे, एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए हुए रवाना

    रायपुर में भारत VS न्यूजीलैंड T20 23 जनवरी को, आज शाम से ऑनलाइन मिलेगी मैच की टिकिट, जाने क्या है रेट

    रायपुर में 13 साल बाद होगा IPL का रोमांच, RCB खेलेगी दो मैच, IND-NZ T20 के फर्स्ट इनिंग के बाद फैंस की नो एंट्री   

    रायपुर में 23 जनवरी को खेला जाएगा टी-20 मैच, भारत और न्यूजीलैंड की टीम होंगे आमने-सामने

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.