Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बस्तर की तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, RSS और BJP के पुराने इतिहास का किया जिक्र

    August 11, 2026

    ‘जहां पहले जाना संभव नहीं था, वहां जाएगी तिरंगा यात्रा’, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    August 11, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर की तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, RSS और BJP के पुराने इतिहास का किया जिक्र
    • ‘जहां पहले जाना संभव नहीं था, वहां जाएगी तिरंगा यात्रा’, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की
    • मुख्य सचिव की विभागीय सचिवों के साथ बैठक, योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा
    • कांकेर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, डिप्टी CM अरुण साव के नेतृत्व में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
    • बिलासपुर में दंपती की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिले शव; जांच में जुटी पुलिस
    • GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीदी में 113% की बढ़ोतरी
    • विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला, झीरम से लेकर आदिवासी दिवस तक कई मुद्दों पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारतीय वायुसेना सितंबर तक करेगी मिग-21 विमानों को रिटायर, तेजस Mark-1A लेंगे स्थान

    भारतीय वायुसेना सितंबर तक करेगी मिग-21 विमानों को रिटायर, तेजस Mark-1A लेंगे स्थान

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 22, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    भारतीय वायुसेना सितंबर तक करेगी मिग-21 विमानों को रिटायर

    नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (IAF) इस वर्ष सितंबर तक अपने पुराने पड़ चुके मिग-21 लड़ाकू विमानों को पूरी तरह से सेवा से हटाने जा रही है। राजस्थान के नाल एयरबेस पर तैनात इन विमानों को अब चरणबद्ध तरीके से रिटायर किया जाएगा। रक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मिग-21 की जगह अब स्वदेशी रूप से विकसित हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस Mark-1A को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा।

    मिग-21 विमानों को लंबे समय तक भारतीय वायुसेना की रीढ़ माना गया था। लेकिन हाल के वर्षों में लगातार हुए हादसों और तकनीकी रूप से पुराने पड़ जाने के कारण इन्हें उड़ता ताबूत तक कहा जाने लगा। मिग-21 से जुड़े हादसों में कई पायलटों की जान जा चुकी है, जिसके चलते इन्हें हटाने का फैसला लिया गया।

    Read Also-   अपाचे हेलीकॉप्टर की पहली खेप भारत पहुंची: जानिए इसकी जबरदस्त ताकत और क्यों है यह भारतीय वायुसेना के लिए गेमचेंजर

    तेजस Mark-1A, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा विकसित किया गया है, एक 4.5 जनरेशन का मल्टी-रोल फाइटर जेट है। इसमें अत्याधुनिक उपकरण जैसे एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्केन्ड ऐरे (AESA) रडार, बियॉन्ड विजुअल रेंज (BVR) मिसाइल क्षमता और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट शामिल हैं। यह विमान हवा से हवा और हवा से सतह पर मार करने में सक्षम है।

    तेजस की डिलीवरी में देरी के कारण मिग-21 विमानों के सेवा जीवन को कई बार बढ़ाया गया। हालांकि, अब भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट कर दिया है कि मिग-21 को पूरी तरह से हटाया जाएगा और उसकी जगह तेजस को प्राथमिकता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि मिग-21 को पहली बार 1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। यह रूसी तकनीक पर आधारित विमान वर्ष 2000 तक वायुसेना का मुख्य आधार बना रहा, जब तक कि उसे आधुनिक सुखोई Su-30MKI से प्रतिस्थापित नहीं किया गया।

    Read Also-   भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को पत्र लिखकर जताया आभार

    पिछले साल अक्टूबर में नंबर-4 स्क्वाड्रन के मिग-21 फाइटर जेट ने राजस्थान के बाड़मेर शहर के ऊपर से अपनी अंतिम उड़ान भरी थी। उस समय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा था कि, हम 2025 तक मिग-21 को पूरी तरह सेवा से बाहर कर देंगे और उनकी जगह तेजस Mark-1A को शामिल करेंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    iaf retire mig-21 squadron by september end all planes indian air force aircraft indian air force mig-21 indian air force to retire mig-21 indian airforce aircraft mig 21
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय कानून की मांग, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘पत्रकार मांग दिवस’

    कार्यरत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की समय-सीमा, 2028 तक TET उत्तीर्ण करना जरूरी

    बायोफैच इंडिया-2026 में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों का जलवा, विष्णुभोग चावल और प्राकृतिक शहद ने बटोरी सुर्खियां

    संसदीय समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाए छत्तीसगढ़ के खनिज विकास से जुड़े मुद्दे

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.