Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG NEWS: शहरी परिवहन की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य शासन से मांगा जवाब

    CG NEWS: शहरी परिवहन की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य शासन से मांगा जवाब

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 23, 2025 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    प्रोफेसरों की डायरेक्ट भर्ती खत्म, हाईकोर्ट का आदेश- प्रमोशन से ही भरे जाएंगे पद

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की खस्ता हालत को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। बिलासपुर में सिटी बसों की बदहाल स्थिति पर स्वतः संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने जनहित याचिका के रूप में मामले की सुनवाई की। मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायमूर्ति बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए राज्य शासन से जल्द सुधार के निर्देश दिए।

    राज्य सरकार का जवाब, बिलासपुर में 5 बसें ही संचालित
    सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि शहरी परिवहन योजना वर्ष 2012-13 में शुरू की गई थी, जिसके अंतर्गत प्रदेश के 9 शहरी समूहों में कुल 451 बसें संचालित की गई थीं। बिलासपुर के लिए 9 बसें उपलब्ध कराई गई थीं, जिनमें से 6 अभी चालू हालत में हैं, लेकिन फिलहाल केवल 5 बसें ही सड़कों पर चल रही हैं। शेष बसों की मरम्मत जारी है।

    Read Also-  ब्लेसिंग पब्लिक स्कूल पर टीसी और रिजल्ट के बदले 40 हजार रुपए मांगने का आरोप, महिला ने कलेक्टर से की शिकायत

    कोविड और बसों की उम्र बनी परेशानी की वजह
    शासन की ओर से दिए गए शपथपत्र में बताया गया कि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण 2020-21 में बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। इस दौरान कई बसें खड़ी-खड़ी खस्ताहाल हो गईं। अधिकांश बसें अब मरम्मत लायक भी नहीं बची हैं, क्योंकि वे वर्ष 2014-15 में शुरू की गई थीं और लगभग 10 साल पुरानी हो चुकी हैं।

    हाईकोर्ट ने जताया असंतोष, जल्द सुधार का निर्देश
    राज्य सरकार की इस स्थिति पर हाईकोर्ट ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बिलासपुर जैसे बड़े शहर में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था बेहद खराब है, जिससे आम लोगों को आवाजाही में भारी असुविधा हो रही है। कोर्ट ने परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वह स्थिति में शीघ्र सुधार लाए। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।

    Read Also- वन मंत्री के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

    दिवाली के बाद चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, मिलेगी राहत
    राज्य सरकार ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख शहरों—दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और कोरबा के लिए कुल 140 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त रायपुर के लिए अलग से 100 मिडी इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी दी गई है। कुल 240 ई-बसों के संचालन की योजना है।

    देशभर में 4,588 ई-बसों के संचालन के लिए 14 मार्च 2024 को एकीकृत निविदा जारी की गई है। छत्तीसगढ़ को इस योजना के तहत 67.40 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, जिसमें से 36.62 करोड़ रुपए बस डिपो और इलेक्ट्रिक अवसंरचना के लिए हैं। ये कार्य वर्तमान में निर्माणाधीन हैं। शासन ने उम्मीद जताई है कि दिवाली के बाद इन शहरों में ई-बसों का संचालन शुरू हो सकेगा, जिससे शहरी परिवहन व्यवस्था में सुधार आएगा और नागरिकों को राहत मिलेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg high court news high court news high court news cg high court news today high court news today cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    होली के नाम पर कुत्ते के साथ क्रूरता, वीडियो वायरल; दो युवक गिरफ्तार

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिर बवाल, प्री होली सेलीब्रेशन में छात्रों के बीच मारपीट,चार दिनों के भीतर दूसरी घटना

    छत्तीसगढ़ के इन गांवों में 100 वर्षों से नहीं हुआ होलिका दहन, ग्रामीण नहीं खेलते रंग-गुलाल, जाने क्या है वजह

    बिलासपुर में शराब पार्टी के बाद हुआ बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.