रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई से 27 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जनता और प्रशासन से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है।
24 जुलाई 2025: ऑरेंज और यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, सूरजपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ति, दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बालौद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, धमतरी, गरियाबंद और कोण्डागांव जिलों में भारी बारिश के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।
Read Also- छात्राओं ने बारिश में किया हाईवे जाम, पुराने शिक्षकों की वापसी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन
25 जुलाई 2025: रेड और ऑरेंज अलर्ट
बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर और बीजापुर जिलों में अति भारी बारिश और वज्रपात के चलते रेड अलर्ट घोषित किया गया है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, बालोद, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली और कबीरधाम में मध्यम से भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
26 जुलाई 2025: रेड और ऑरेंज अलर्ट
राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अति भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कबीरधाम, खैरागढ़, दुर्ग, बालोद और कांकेर में मध्यम से भारी बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
Read Also- नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: 25 कुख्यात माओवादियों ने छोड़ा हथियार, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
प्रशासन और नागरिकों से अपील
मौसम विभाग ने सभी संबंधित जिलों के प्रशासन को बचाव और राहत कार्यों के लिए तैयार रहने को कहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से संबंधित अपडेट पर नजर बनाए रखें।




