Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख

    May 27, 2026

    नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

    May 27, 2026

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    May 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, May 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ‘आज न्याय की जीत हुई, भगवाधारी बाइज्जत बरी हुए’: मालेगांव ब्लास्ट फैसले पर बोले टी. राजा सिंह

    ‘आज न्याय की जीत हुई, भगवाधारी बाइज्जत बरी हुए’: मालेगांव ब्लास्ट फैसले पर बोले टी. राजा सिंह

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 31, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    'आज न्याय की जीत हुई, भगवाधारी बाइज्जत बरी हुए': मालेगांव ब्लास्ट फैसले पर बोले टी. राजा सिंह

    Malegaon Blast Verdict: महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 में हुए बम धमाके के मामले में गुरुवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। इस फैसले के बाद सियासी हलकों में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। जहां कुछ नेता कोर्ट के फैसले का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई नेता और पीड़ित परिवार इसे न्याय में चूक और पीड़ितों के साथ नाइंसाफी बता रहे हैं।

    राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू
    Malegaon Blast Verdict: फैसले के बाद भाजपा के पूर्व नेता और हैदराबाद की गोशमहल सीट से विधायक टी राजा सिंह ने कहा कि, आज फिर एक बार कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा देश के सामने आ गया है। 2008 के मालेगांव ब्लास्ट में फंसाए गए सभी भगवाधारी आज बाइज्जत बरी हो गए हैं। आज धर्म की जीत हुई है और भगवाधारियों की भी जीत हुई है।

    Read Also-  मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी आरोपी बरी, साध्वी प्रज्ञा बोलीं- आज भगवा की जीत हुई है

    पीड़ित पक्ष नाराज़, हाई कोर्ट में अपील की तैयारी
    Malegaon Blast Verdict: दूसरी ओर, मालेगांव ब्लास्ट के पीड़ित परिवारों ने कोर्ट के इस फैसले पर नाराजगी जताई है। पीड़ित पक्ष के वकील एडवोकेट शाहिद नदीम ने कहा, कोर्ट ने बम धमाके की पुष्टि की है, लेकिन सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। हम इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे और स्वतंत्र रूप से अपील दायर करेंगे।

    क्या था मामला?
    29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के मालेगांव में एक बम धमाका हुआ था। यह धमाका उस समय हुआ था, जब लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद की ओर जा रहे थे। इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। धमाके के अगले ही दिन, 30 सितंबर को आजाद नगर थाने में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद NIA ने साध्वी प्रज्ञा सहित सात लोगों को आरोपी बनाया था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    2008 malegaon blast verdict malegaon blast verdict malegaon blast verdict 2025 malegaon blast verdict live malegaon bomb blast verdict
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान, एक-एक सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में जाना तय

    अमृत धारा महोत्सव बना “अंदरूनी महाभारत”: मंच पर कम, गेट पर ज्यादा भीड़

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.