कवर्धा। जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भीरा के आश्रित ग्राम मांदीभाटा में देर रात शराब के नशे में विवाद के दौरान एक युवक ने डंडे से पीट-पीटकर कोटवार नरेंद्र मानिकपुरी की हत्या कर दी है।
Read Also- केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू, बहनों को सिर्फ राखी और सोनपापड़ी लाने की अनुमति
मिली जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बोड़ला निवासी व ग्राम पंचायत भीरा के कोटवार नरेंद्र मानिकपुरी का गांव के ही चैन सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी चैन सिंह ने गुस्से में आकर डंडे से कोटवार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कोटवार को स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Read Also- स्वतंत्रता दिवस से गणेश चतुर्थी तक 5 दिन मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही बोड़ला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चैन सिंह को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। बोड़ला थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे शराब के नशे और आपसी कहासुनी का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




