Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू, बहनों को सिर्फ राखी और सोनपापड़ी लाने की अनुमति

    केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू, बहनों को सिर्फ राखी और सोनपापड़ी लाने की अनुमति

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 7, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू

    रायपुर/बिलासपुर। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन इस वर्ष भी केंद्रीय जेल में विशेष भावनात्मक माहौल के साथ मनाया जाएगा। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बहनें जेल में निरूद्ध अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी। छत्तीसगढ़ शासन के जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मुख्यालय द्वारा रक्षाबंधन को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिसके अनुसार केंद्रीय जेल प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
    रक्षाबंधन के अवसर पर जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। जेल प्रशासन ने जेल परिसर के भीतर और बाहर टेंट व बांस-बल्लियों से बेरिकेड्स लगाने का काम शुरू कर दिया है, ताकि बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

    इसके अलावा, जेल प्रशासन ने सुरक्षा के लिए 100 अतिरिक्त जवानों की मांग की है। इसमें पुलिस प्रशासन से 30 महिला और पुरुष जवानों के अलावा होमगार्ड से 20-20 महिला व पुरुष जवानों की मांग की गई है। जेल का स्टाफ भी अतिरिक्त सतर्कता बरतेगा।

    Read Also-  स्वतंत्रता दिवस से गणेश चतुर्थी तक 5 दिन मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

    3009 बंदियों को राखी बांधेंगी बहनें
    केंद्रीय जेल में वर्तमान में कुल 3009 बंदी हैं। रक्षाबंधन के दिन अनुमानित 6,000 से अधिक बहनों के आने की संभावना है, जो अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचेंगी। यह दिन जेल के बंदियों और उनके परिवारों के लिए विशेष भावनात्मक महत्व रखता है। राखी बांधते समय कई बंदी भावुक हो उठते हैं और उनकी आंखें भर आती हैं।

    सख्त गाइडलाइन: केवल राखी और सोनपापड़ी की अनुमति
    इस बार रक्षाबंधन पर बहनें जेल परिसर में केवल राखी और 200 ग्राम सूखी सोनपापड़ी ही लेकर जा सकेंगी। किसी भी प्रकार के अन्य खाद्य पदार्थ, रुपये, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या ज्वलनशील वस्तुएं ले जाना सख्त रूप से प्रतिबंधित है।

    मेडिकल टीम भी रहेगी तैनात
    जेल परिसर में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल और फार्मेसी की टीमें भी तैनात रहेंगी। साथ ही, वन विभाग से टेंट और बांस-बल्लियों की मांग की गई है ताकि व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh ka news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today today chhattisgarh news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.