दुर्ग। शहर के चर्चित सहेली ज्वेलर्स पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। यह छापेमारी शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की जा रही है। जांच टीम संचालक से पूछताछ कर रही है और संबंधित वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
इसी क्रम में, ईडी की एक अन्य टीम आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर भी पहुंची, जहां महादेव बेटिंग एप प्रकरण से जुड़े मामलों में तलाशी एवं पूछताछ की जा रही है।
Read Also- अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर ट्रेलरों की टक्कर, एक की मौत, कई घायल
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद ईडी की यह पहली बड़ी रेड है। इससे पहले भी महादेव बेटिंग एप से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क और बिना जीएसटी के भारी मात्रा में सोने की खरीदी के आरोपों पर ईडी और आयकर विभाग छापेमारी कर चुके हैं।




