जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजिम: चंगाई सभाओं में धर्मांतरण के आरोप, विहिप और बजरंग दल का विरोध
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल साहू, उनकी पत्नी पूजा केवट और देवर प्रकाश साहू मोटरसाइकिल (CG 22 V 6327) से बिलासपुर से लौट रहे थे। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच ओवर ब्रिज के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
रायगढ़ में 12 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प, 73 पदों पर होगी भर्ती
हादसे में पूजा केवट को सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तुरंत अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राहुल साहू और प्रकाश साहू को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
बताया गया कि पूजा ने एक वर्ष पहले राहुल साहू से प्रेम विवाह किया था। वह अपनी बहन से मिलने बिलासपुर गई थी और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने धारा 194 BNNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




