बस्तर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ करीब आठ घंटे तक चली, जिसमें जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन महिला और एक पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया। मौके से सुरक्षाबलों ने एसएलआर, इंसास और 303 रायफल सहित चार हथियार बरामद किए हैं।
Read Also- बच्चों के खाने में फ़िनाइल मिलाने वाला शिक्षक गिरफ्तारी के बाद अब हुआ निलंबित
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि गट्टा दलम, कंपनी नंबर-10 और गढ़चिरौली डिवीजन के नक्सली कोपरशी वन क्षेत्र में छिपे हुए हैं। इस पर गढ़चिरौली पुलिस की C-60 यूनिट और CRPF की QAT टीम तलाशी अभियान के लिए रवाना हुई।
Read Also- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : अब स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे नोटिस और दस्तावेज
भारी बारिश और खराब मौसम के बीच जब जवान इलाके में पहुंचे, तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से घंटों तक गोलीबारी होती रही। अंततः सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। फिलहाल क्षेत्र में बाकी नक्सलियों की तलाश जारी है। सुरक्षाबलों का कहना है कि मौसम की कठिन परिस्थितियों के बावजूद अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।




