राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ईद मिलाद उन नबी के जुलूस के दौरान विवाद खड़ा हो गया। जुलूस में शामिल विशेष वर्ग के कुछ लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में सीने पर “Free Palestine – Save Palestine” लिखे स्टिकर लगाए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस में लगे स्टिकर निकलवाए। पुलिस ने स्टिकर जब्त कर लिए हैं और बांटने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना ब्यावरा सिटी थाना क्षेत्र की है। जुलूस में बच्चे और बड़े सभी अपने कपड़ों पर स्टिकर लगाकर घूम रहे थे। मामले के संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्टिकर बांटने वालों की पहचान की जा रही है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।




