शिवपुरी। करैरा में गणेश महोत्सव के दौरान नगर परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विवादों में आ गया है। मुख्य चौराहे पर पुलिस सहायता केंद्र के पास मंच पर हुए इस कार्यक्रम में धार्मिक माहौल के बीच डांसरों ने फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
धार्मिक आयोजन में फूहड़ता परोसने के आरोप
हर साल की तरह इस बार भी त्रयोदशी पर गणेश विसर्जन और चल समारोह के अवसर पर नगर परिषद करैरा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया था। शुरुआत में भजन और पारंपरिक प्रस्तुतियां हुईं, लेकिन बाद में डांसरों ने मंच को फिल्मी गानों पर थिरकने का अड्डा बना दिया।
नगर परिषद ने झाड़ा पल्ला
मंच पर नगर परिषद अध्यक्ष शारदा रावत के पति रामस्वरूप रावत सहित कई पार्षद मौजूद थे। हजारों की भीड़ के बीच बने वीडियो वायरल होने के बाद नगर परिषद के कर्ताधर्ता बैकफुट पर आ गए और कार्यक्रम से撥 पल्ला झाड़ लिया। हालांकि, मंच पर लगे बैनर पर नगर परिषद करैरा का नाम और सभी पार्षदों के नाम स्पष्ट लिखे हुए थे।




