सागर।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के खुरई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बनखिरिया गांव के पास सड़क किनारे कीचड़ में एक अज्ञात व्यक्ति के पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव वाहन को भी बुला लिया और लाश को उठाने की तैयारी शुरू कर दी।
जैसे ही पुलिस और ग्रामीणों ने व्यक्ति को उठाया, वह अचानक खड़ा हो गया और बोला – “साहब, मैं जिंदा हूं”। यह देख पुलिस और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। जांच में पता चला कि यह व्यक्ति बाड़ौली ग्राम पंचायत का सरपंच भरत कोरी है, जो शराब के नशे में कीचड़ में गिरा हुआ था।
बताया गया कि सरपंच करीब छह घंटे से कीचड़ में पड़ा था और उल्टा होने के कारण लोग उसे मृत समझ बैठे। पुलिस ने उसका चेहरा पानी से साफ करवाया और फिर उसे घर पहुंचा दिया।




