Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मरीज की मौत पर सुयश हॉस्पिटल लापरवाह करार, उपभोक्ता फोरम ने दिया 16 लाख से अधिक मुआवजे का आदेश

    मरीज की मौत पर सुयश हॉस्पिटल लापरवाह करार, उपभोक्ता फोरम ने दिया 16 लाख से अधिक मुआवजे का आदेश

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 13, 2025 रायपुर संभाग No Comments2 Mins Read
    मरीज की मौत पर सुयश हॉस्पिटल लापरवाह करार

    रायपुर। राजधानी रायपुर के कोटा क्षेत्र स्थित सुयश हॉस्पिटल को उपभोक्ता फोरम ने एक मरीज की मृत्यु के मामले में चिकित्सकीय लापरवाही का दोषी ठहराया है। फोरम ने अस्पताल को 15 लाख रुपए मुआवजा (6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित), 1 लाख रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति और 10 हजार रुपए वाद व्यय अदा करने का आदेश दिया है।

    यह मामला वर्ष 2010 का है, जब हिमांशु सोनी नामक मरीज की इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद मृत्यु हो गई थी। मृतक की पत्नी हिना सोनी ने इस घटना को लेकर उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी। पूरे 13 वर्षों तक चले इस प्रकरण में अब जाकर उन्हें न्याय मिला है।

    Read Also-  ये रायपुर है या बैंकॉक बनाने की तैयारी?

    जानिए पूरा मामला
    हिमांशु सोनी वर्ष 2008 में सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे, जिसके बाद से उन्हें पैरों में कमजोरी और मूत्र नली से संबंधित समस्याएं थीं। 18 से 24 दिसंबर 2010 के बीच वे रायपुर के सुयश हॉस्पिटल में भर्ती रहे, जहां उनकी लेजर सर्जरी की गई। इलाज के बाद अस्पताल ने उन्हें ठीक बताकर छुट्टी दे दी।

    हालांकि, 26 दिसंबर को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और परिजन उन्हें फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन दिए जाने के बाद उनकी स्थिति और खराब हो गई और वहीं उनकी मृत्यु हो गई।

    अस्पताल ने मना किया, लेकिन सामने आए तथ्य
    अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया कि मरीज को मृत अवस्था में लाया गया था और कोई इंजेक्शन नहीं दिया गया। लेकिन जिला उपभोक्ता आयोग में सुनवाई के दौरान अस्पताल के डॉक्टरों ने स्वीकार किया कि मरीज को इंजेक्शन देकर पुनर्जीवन (रिवाइवल) का प्रयास किया गया था।

    Read Also-  साइंस कॉलेज मैदान में मिली अज्ञात युवक की लाश, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

    इतना ही नहीं, अस्पताल सीसीटीवी फुटेज, विजिटर रजिस्टर और अन्य आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। मृतक के पिता को मेडिकल रिपोर्ट तक नहीं दी गई, जिससे स्वतंत्र चिकित्सकीय राय ली जा सके। ये सभी तथ्य अस्पताल की लापरवाही को सिद्ध करने वाले माने गए।

    आयोगों का फैसला
    दावा सही मानते हुए पहले जिला उपभोक्ता आयोग ने हिना सोनी के पक्ष में निर्णय सुनाया। इसके विरुद्ध सुयश हॉस्पिटल ने राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील की, लेकिन न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया और सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा की पीठ ने अपील को खारिज करते हुए जिला आयोग के फैसले को बरकरार रखा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur news suyash hospital raipur suyash hospital suyash hospital ka case suyash hospital raipur suyash hospital raipur chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.