रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार, 18 सितंबर को गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन में खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने के काम के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 4 घंटे के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे कोतवाली थाना क्षेत्र के करीब 11 इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। जरूरत पड़ने पर समय में बदलाव भी हो सकता है।
प्रभावित होने वाले क्षेत्र
कोतवाली फीडर क्षेत्र में काम के कारण सेवाकुंज रोड, हंडी चौक, गायत्री मंदिर एरिया, महिला समृद्धि बाजार, अनाथालय कॉलोनी, कोतवाली थाना क्षेत्र, पुरानी हटरी, बड़े पान मसाला एरिया, किरोड़ीमल कॉलोनी, दुर्गा टेलर और लाल टंकी एरिया में बिजली बंद रहेगी।
पहले भी हुआ था काम
मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत 15 सितंबर को गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन के स्टेशन फीडर में 3 घंटे के लिए बिजली बंद की गई थी। तब सिविल लाइन, नटवर स्कूल, SP बंगला, स्टेशन चौक, आटले चौक, दरोगापारा, गुजराती पारा, गांधीगंज, SP ऑफिस, निगम कॉम्पलेक्स और नायक बाड़ा प्रभावित हुए थे।
मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना
विभाग के अनुसार, इस योजना के तहत 11 KV खुले तारों को कवर्ड तारों में बदला जा रहा है। गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन के अंतर्गत कोतवाली इलाके में काम के कारण 4 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।




